धूमधाम से मना पीएसए का नौंवा स्थापना दिवस, बोले अविनाश वर्मा : शिक्षण कार्य के साथ सेवा क्षेत्र में गति लाएं

Palamu : गत रविवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड का नौवां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ केचकी के तट पर मनाया गया। समारोह का उद्घाटन जिले भर से आए विद्यालय संचालको एवं उनके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सह संरक्षक अविनाश वर्मा, अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सचिन सतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार एवं कार्यक्रम के संयोजक अमित आनंद के साथ कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में आए इकाई के अध्यक्षों एवं सदस्यों व बच्चों को उपहार देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने 9 वर्षों के सफर को यादगार बनाने के लिए अविनाश वर्मा को सामूहिक रूप से सम्मानित करते हुए सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर उनका धन्यवाद दिया। अपने स्वागत से भाव विहोर अविनाश वर्मा ने सभी सदस्यों के सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद के साथ सुझाव देते हुए कहा कि शिक्षण कार्यों के साथ यथासंभव सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास करें ताकि समाज में हमसब की छवि और आकर्षक हो सके।

अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने जताया आभार

अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी एक साथ रहने का वादा किया। जबकि सतीश अग्रवाल ने संगठन के 9 वर्षों के कार्यकाल को मिल का पत्थर बताया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन आनंद कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन स्टेट कोऑर्डिनेटर चंद्रभूषण सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक उपेंद्र कुमार, अनुशासन संयोजक वीरेंद्र दुबे, सलाहकार संयोजक शमशाद आलम, प्रवक्ता सुनील कुमार, उपाध्यक्ष पंडित प्रदीप नारायण
प्रमोद पांडे, रमाकांत उपाध्याय, धीरज कुमार,आलोक श्रीवास्तव, छतरपुर अध्यक्ष मंटू कुमार, पांकी अध्यक्ष विनोद सिंह, पाटन अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, चैनपुर अध्यक्ष अजमल खान भुट्टो

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!