नगर निकाय चुनाव 2026 : टीओपी प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने बूथों का किया गहन निरीक्षण

Palamu : नगर निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने टाइगर मोबाइल के जवानों के साथ अपने थाना क्षेत्र का शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का विशेष रूप से जायजा लिया गया।शहर के राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय, हमीदगंज मेदिनीनगर समेत अन्य बूथों पर पहुंचकर अधिकारियों ने पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, रैंप, बैठने की व्यवस्था तथा विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जांच की।

निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। जहां कहीं हल्की कमियां दिखीं, वहां संबंधित कर्मियों को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था भी की गई है।जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!