नगर निगम चुनाव को लेकर मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Palamu : एसपी के निर्देश पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण माहौल में नगर निगम का चुनाव को संपन्न कराने को लेकर शनिवार को शहर थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने किया।

फ्लैग मार्च शहर थाना परिसर से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल चौक, सतार सेठ चौक, कुंड मुहल्ला, कांजीहाउस मुहल्ला, गम्हेल स्थान होते हुए मुस्लिम नगर, लालकोठा, आढतरोड, शिवालय रोड, नावाटोली, बेलवाटिकर चौक स्टेशन रोड, कचहरी रोड, छहमुहान होते हुए शहर थाना परिसर में जाकर संपन्न हुआ।
मौके पर उपस्थित शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रोजगार ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है।फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस जवान और पुलिस अधिकारी शामिल थे। नगर निगम चुनाव और होली शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया।
मौके पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान ,टाइगर मोबाइल के जवान रोहित कुमार, इसरार अहमद,धर्मेंद्र कुमार,अनिल पासवान, सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे,पुलिस जवान नंदलाल पटेल सरोज कुमार,मधु कुमार,मंजेश कुमार सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे।




