नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशी को कांग्रेस और माले ने दिया समर्थन

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो को कांग्रेस एवं माले (भाकपा माले) ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। यह घोषणा कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान की गई।प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, माले नेता गोपाल प्रसाद तथा जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि बिलासी टोपनो एक साफ-सुथरी छवि की कर्मठ, ईमानदार एवं जनसमर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में नगर पंचायत का समग्र विकास संभव है।वहीं माले नेता गोपाल प्रसाद ने भी झामुमो समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ बिलासी टोपनो के समर्थन में चुनाव अभियान चलाएगी।इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष वृन्द बिहारी यादव, गुंजर उरांव, कांग्रेस युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित कुमार यादव, कांग्रेस जिला कार्यालय के महासचिव फूलचंद यादव, झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव, प्रमिला देवी, कांग्रेस महिला अध्यक्ष अनीता देवी, हेमामुल अंसारी सहित कांग्रेस एवं झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस मौके पर बिलासी टोपनो ने कांग्रेस और माले सहित सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!