
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वैजयंती देवी ने भरा नामांकन पत्र
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:नगर पंचायत चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राकेश सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी वैजयंती देवी को अपना समर्थन दिया।वैजयंती देवी ने मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि राकेश सिंह के समर्थन से चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडेय नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सेलिस्टीन कुजूर को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में आजसू पार्टी का समर्थन दो अलग-अलग उम्मीदवारों को मिलने से पार्टी के भीतर दो गुटों में बंटने की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आजसू में उभरे इस दोफाड़ का सीधा असर नगर पंचायत चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है और मुकाबला और अधिक रोचक हो सकता है।





