
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित साहू को लातेहार भाजपा नेताओं ने दी बधाई
Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित साहू के स्वागत एवं अभिनंदन को लेकर लातेहार भाजपा परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लातेहार विधानसभा के विधायक प्रकाश राम के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालो में विधायक सहित कई नेता शामिल
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला अध्यक्ष बंशी यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाण्डेय एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने आदित साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभेच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और भाजपा झारखंड में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।विधायक प्रकाश राम ने कहा कि आदित साहू एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से निश्चित रूप से पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। वहीं जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले का संगठन और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा।पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाण्डेय एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव ने भी साहू को उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।इस मौके पर संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति एवं जनसमस्याओं को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और सभी नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।





