नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर का चैनपुर में भी हुआ भव्य स्वागत
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर का आभार यात्रा मेदिनीनगर के शहरी क्षेत्र से घूमते हुए शनिवार को चैनपुर पहुंचा। चैनपुर में भी अरुणा शंकर का भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान सम्मानित जनता जनार्दन को उन्होंने अभिवादन किया। उनके फूलों से सजे रथ में नवनिर्वाचित महापौर के साथ कई सम्मानित लोग थे।इस आभार यात्रा में ढ़ोल नागाड़ो का मधुर धुन सबको मनमोहीत कर रहा था। आभार यात्रा में जगह जगह पर नवनिर्वाचित महापौर को पुष्प गुच्छ, माला, अंगवस्त्र देकर लोग सम्मानित कर रहे थे।आतिशबाजी हो रही थी। लोगों में हर्ष का माहौल था। एक दूसरों को रंग अबीर ग़ुलाल लगाकर खुशियाँ बाँट रहे थे। लोग नृत्य कर रहे थे। बहुत ही मनमोहक दृश्य रहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, आभार यात्रा का संचालन कर रहे विजय ओझा, अविनाश वर्मा,नगर मण्डल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, मनोज दूबे, विनय सिंह,अरविन्द गुप्ता,विश्वजीत पाठक, ललन कुमार सहित सैंकड़ो भाजपा परिवार एवं समर्थक उपस्थित थे।

बता दें कि मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद अरुण शंकर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं। पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद दुबारा महापौर बनी अरुणा शंकर ने कहा, यह मेरी जीत नहीं, बल्कि मेदिनीनगर के एक-एक नागरिक के अटूट विश्वास, संघर्ष और सपनों का जीत है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने जिस स्नेह और आशीर्वाद के साथ मुझे पुनः अपनी सेवा का अवसर दिया है, उसके लिए मैं सदैव आप सबों का ऋणी रहूँगी। यह विजय हर उस माता-बहन की है, जिन्होंने दुआएं दीं, हर उस युवा की है जिसने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया और हर उस बुजुर्ग की है, जिनका अनुभव मेरा मार्गदर्शक बना। यह जीत मेदिनीनगर के ‘हर घर’ की जीत है।
अरुणा शंकर ने कहा सत्ता मेरे लिए सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं कभी टूटने नहीं दूँगी। पिछले कार्यकाल के अधूरे सपनों को पूरा करना और मेदिनीनगर को एक आदर्श, स्वच्छ और विकसित नगर निगम बनाना ही अब मेरा एकमात्र लक्ष्य है।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हृदय से आभार, जिनकी दिन-रात की मेहनत ने इस जीत को मुमकिन बनाया।




