नशा मुक्त अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई

Sanjay prajapati @united palamu

 जीवन को हां कहें,नशे को ना कहें-:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेषनाथ सिंह

लातेहार:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत “जीवन को हां कहो, नशे को ना कहो” के तहत आज प्रभात फेरी का निकाली गई।प्रभात फेरी के दौरान “जीवन को हां कहें-नशे को ना कहें”, “नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त युवा-सशक्त भारत” जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। बैनर और तख्तियों के जरिए नशे के दुष्परिणामों तथा स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजनों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर प्रभात फेरी में शामिल प्रतिभागियों द्वारा नशा विरोधी नारे लगाए गए तथा लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास को सशक्त बनाना है।कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह ने कहा कि नशा समाज और राष्ट्र दोनों के लिए घातक है। इससे युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होता है। नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर नशे की लत से बाहर निकालना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करना है। श्री सिंह ने कहा कि डालसा लातेहार के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक एक बेहतर समाज का निर्माण कर नशा मुक्त झारखंड एवं नशा मुक्त भारत बनाने में अग्रीम भूमिका निभायेगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम का समापन नशा न करने की शपथ के साथ किया गया।इस अवसर पर पीडीजे-सह- डालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, उपायुक्त-सह-डालसा उपाध्यक्ष उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक-सह-डालसा सदस्य कुमार गौरव, प्रधान न्यायाधीष, कुटुम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष प्रथम दिनेष कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष द्वितीय संजय कुमार दुबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष तृतीय सुनिल दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आन्नद, एसीजेएम कुमारी जीव, सीनियर सिविल जज तृतीय-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव षिवम चैरसिया, अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रणव कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी-सह-प्रभारी न्यायाधीष उत्कर्ष जैन, बार एसोसिएषन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ षाहदेव, बार के सचिव संजय कुमार, मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा के अलावा बार एसोसिएशन के सदस्य, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थकर्ता, लीगल ऐड डिफेंस कांसिल के अधिवक्ता, पारा लीगल वालंटियर्स, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी सहित जिला प्रसाशन के अधिकारी शामिल हुए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!