नौडीहा बाजार के महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत,कांदू मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरइडीह गांव निवासी रामजी शाह की पत्नी राधा देवी, उम्र 70 वर्ष के रूप में की गई है।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। टीओपी प्रभारी द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!