न्यू एकता स्टार क्लब के द्वारा किया गया भव्य भंडारा का आयोजन, उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

Palamu : शहर के हमीदगंज बीएन कॉलेज न्यू एकता स्टार क्लब के द्वारा हनुमान जयंती और रामनवमी पूजा समापन के शुभ अवसर पर गुरुवार को सुभाष चौक के पास भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।भंडारा के दौरान जरासंध पूजा समिति के जिला अध्यक्ष शह न्यू एकता स्टार क्लब के अध्यक्ष सतीश कुमार चंद्रवंशी के द्वारा कल्ब के सभी सम्मानित सदस्यों को पगड़ी,माला तलवार देकर सम्मानित किया गया।वही क्लब के सदस्यों ने भी अध्यक्ष सतीश कुमार चंद्रवंशी को पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।वही प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को न्यू एकता स्टार क्लब के सदस्यों ने इज्जत और सम्मान के साथ कुर्सी पर बैठा कर प्रसाद ग्रहण कराया।

मौके पर उपस्थित न्यू एकता स्टार क्लब के अध्यक्ष सतीश चंद्रवंशी ने कहा कि इस क्लब के द्वारा प्रतिवर्ष रामनवमी पूजा समापन के बाद हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर भंडारा का आयोजन कराया जाता है।इस भंडारे को सफल बनाने में न्यू एकता स्टार क्लब के सभी सदस्यों का अहम भूमिका रहता है। उन्होंने बताया कि इस बार रामनवमी पूजा में न्यू एकता स्टार क्लब को दितीय पुरस्कार मिला है।जिसके करण क्लब के लोग असंतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे क्लब के द्वारा बेहतर और आकर्षक रथ का निर्माण कराया गया था।परंतु कुछ लोगो द्वारा राजनीतिक करके हमारे क्लब के रथ को द्वितीय स्थान दिलाया गया। जिसके वजह से क्लब के लोग काफी नाराज हैं।उन्होंने कहा कि राजनीतिक की वजह से लोगों में भेदभाव नहीं पनपना चाहिए।उन्होंने महावीर नवयुवक दल के जेनरल अध्यक्ष मंगल सिंह से आग्रह किया है कि वह राजनीतिक दबाव में ना आए।जिस कमेटी या संघ का रामनवमी में बेहतर रामरथ का निर्माण कराया जाता है।उस कमेटी या क्लब को रामनवमी पूजा कमेटी के जेनरल अध्यक्ष उचित पुरस्कार देने का काम करें और लोगों के मनोबल को बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा कि द्वितीय स्थान पाकर हमारे क्लब के लोग काफी निराश हैं क्योंकि उन्होंने रथ का निर्माण करने में दिन-रात एक कर दिया था और बेहतर रथ का निर्माण किया था। फिर भी दूसरा स्थान प्राप्त हुआ जिसके कारण हमारे क्लब के लोग नाराज हैं।

मौके पर महावीर नवयुवक दल जेनरल कमिटी के अध्यक्ष राकेश उर्फ मंगल सिंह,महावीर नवयुवक दल जेनरल कमिटी के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर, रामनरेश चंद्रवंशी,डॉ गणेश चंद्रवंशी, दिलीप कुमार दिल्लू, न्यू एकता स्टार क्लब के उपाध्यक्ष रिक्की कुमार,कोषाध्यक्ष अनुराग मिश्रा,राजीव चंद्रवंशी,लक्की चंद्रवंशी,मंटू चंद्रवंशी,पप्पू चंद्रवंशी,विकाश चंद्रवंशी अभिनाश चंद्रवंशी,राजा चंद्रवंशी,मोनू चंद्रवंशी,मुन्ना कुमार,बिक्की कुमार,शिवम दुबे,राहुल दुबे,कार्तिक कुमार,आयुष कुमार,आशीष कुमार,मनीष कुमार,उपेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!