
पंचमुखी शिव मंदिर में धूमधाम से मना श्री रामोत्सव, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
लातेहार:बरवाडीह के पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में बुधवार को श्री रामोत्सव का आयोजन पूरे श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज ने की, जबकि मुख्य रूप से विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री संजय तिवारी एवं मनोहर चंद्रवंशी की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की। रामोत्सव के सफल आयोजन में संयोजक गौतम पाण्डेय (बाबा) एवं सह संयोजक सचिन कुमार, मनोज प्रसाद, कन्हाई सिंह, प्रवीण कुमार, सुशीला देवी, श्यामली शर्मा, विवेक सिंह, कृष्णा कुमार कसेरा और अतुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीत, पूजा-अर्चना और सामूहिक सहभागिता ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। स्थानीय लोगों ने इस तरह के आयोजनों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने वाला बताया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पुनर्गठन पर भी विचार विमर्श किया गया और आगामी बैठक में गठन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में कतरु प्रजापति, पवन चौधरी, दिलीप पासवान, राकेश पाल, पंकज कुमार, मन्नू कुमार, सूर्यकांत चौरसिया, ललिता देवी, पूनम कुमारी, सरिता कुमारी, जनार्दन सिंह, गंगेश्वर सिंह, विनोद कुमार, संतोष सिंह और राणा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





