पड़वा : भीख मांग कर जीवन बसर करने वाले घासी समुदाय के दो लोगों को पीटा, अस्पताल में भर्ती
Palamu : पड़वा में घासी समुदाय के दो लोगों को अज्ञात लोगों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में राजन घासी और भोला घासी का नाम शामिल है।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां उनका इलाज चल रहा है।इस घटना के बारे में घायल भोला घासी ने बताया की वह दोनो कजरी सरकारी स्कूल के पास फुटपाथ पर रहते हैं और मांगने खाने का काम करते हैं।शुक्रवार की सुबह दोनो पड़वा की ओर से आ रहे थे।
इसी बीच रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनके साथ मारपीट किया। जिसमें दोनों घायल हो गए।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।



