पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पति ने की खुदकुशी

Ranchi : पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। डोरंडा के मनीटोली वारिस चौक के समीप रहने वाले तौकिर अंसारी ने अपनी पत्नी तरन्नुम परवीन की तीन दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद वह फरार हो गया था। इसी दौरान मंगलवार देर रात उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।तौकिर अंसारी की पत्नी के भाई मो मोजाहिद ने डोरंडा थाना में तौकिर अंसारी और निशा के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मो मोजाहिद ने अपने आवेदन में कहा था कि 24 जनवरी को दोपहर में आरोपित की चाची ने उन्हें फोन कर उनकी बहन तरन्नुम की हत्या होने की सूचना दी थी।

उन्होंने यह भी बताया कि उसके जीजा तौकिर ने उसकी बहन के सिर पर बंदूक से गोली मारी है। यह जानकारी मिलने के बाद वह बहन के घर पर पहुंचे। वहां उनके भांजे अरहाम अंसारी ने उन्हें बताया कि उसके पिता तौकिर ने मां तरन्नुम को गोली मारी। फिर उसे बिस्तर में लिटाकर उसके हाथ में बंदूक रख दी।

मो. मोजाहिद ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा तौकिर उनकी बहन को अक्सर प्रताड़ित और मारपीट किया करता था। आरोपित निशा के साथ तौकिर का संबंध था,जिसका विरोध उनकी बहन किया करती थी। इस वजह से तौकिर ने उनकी बहन को रास्ते से हटा दिया। प्राथमिकी दर्ज होने को बाद पुलिस आरोपित के संबंधित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच उसने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!