पत्नी से विवाद के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव निवासी इंद्रदेव महतो मंगलवार की रात मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बारे में मृतक के पुत्र द्वारिका महतो ने बताया कि घर में मां और पिता अकेले रहते थे। हम लोग पुराने घर से 1 किलोमीटर दूर रहते है।इसी बीच सूचना मिल की मंगलवार की रात किसी बात को लेकर मां पिता के बीच अनबन हो गई।जिसके बाद गुस्से में आकर इंद्रदेव महतो अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या लिए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी लेस्लीगंज थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वहीं इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




