पलामू का लाइफलाइन शाहपुर-डालटनगंज कोयल नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू

Palamu : पलामू जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शाहपुर से डालटनगंज को जोड़ने वाले कोयल नदी पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

बता दें कि इस पुल के बनने से न सिर्फ शाहपुर और डालटनगंज के बीच की दूरी कम होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और वे इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं। यहां सिंगल पुल रहने की वजह से प्रतिदिन शाहपुर कोयल पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। परंतु अब दूसरे फूल का निर्माण हो जाने के बाद लोगों को सड़क जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

इस पुल के निर्माण के लिए विधायक आलोक चौरसिया ने विधानसभा में आवाज भी बुलंद किया था। इसी का प्रतिफल है कि कोयल नदी पुल पर काम शुरू हुआ है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!