पलामू के दो C.O.घायल, पिपरा और नौडीहा बाजार के सीओ घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Palamu : सोमवार को पलामू जिले के दो C.O. सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. पिपरा के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह और नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार और उनका ड्राइवर रविंद्र कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनो अंचल अधिकारी अपने ड्राइवर के साथ डाल्टनगंज मीटिंग में जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी गांव के पास एक टेलर वाहन से उनकी वाहन की टक्कर हो गई।

जिसमें दोनों अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों घायल को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है और आगे के कानूनी में प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में तीनो घायलों का इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!