पलामू पुलिस ने अफीम तस्कर को दबोचा, भेजा जेल
Palamu : पलामू पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पांकी तरफ से डालटनगंज की ओर मादक पदार्थ (प्रतिबंधित अफीम) लेकर ट्रेन पकड़ कर कही बाहर जाने वाला है। इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सदर थाना में एक टीम गठित कर उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में ग्राम पोखराहा चौक पहुँचा तो देखा कि एक व्यक्ति एक काला रंग का बैग लिए हुए चौक के पास ही ईधर उधर घुम रहा था। पुलिस गाड़ी को देख कर उक्त ब्यक्ति भागने का प्रयास किया तब सशस्त्र बल के द्वारा उक्त ब्यक्ति को पिछा कर दौड़ा कर पकड़ा गया। पकड़ाये हुए ब्यक्ति से पूछताछ के क्रम में अपना नाम शमशेर खलिफा उम्र 24 वर्ष पिता बदरूदीन खलिफा उर्फ बदरू खलिफा वर्तमान पता-ग्राम- मनातू बाजार पर थाना मनातू, जिला पलामू स्थायी पता- ग्राम मझिआँव कला, थाना मझिआँव, जिला गढ़वा बताया। पिड्डू बैग में क्या रखा हुआ है पूछने पर बोला की कपड़ा रखा हुआ है। जब कड़ाई से पूछताछ एवं चेक किया गया तो उसके काले रंग के पिट्टू बैग में पारदर्शी प्लास्टीक में काला रंग का चिपचिपा अफीम जैसा पदार्थ पाया जिसका वजन करने पर 1. 670 ग्राम अफीम पाया।

अफीम के बारे में उसके से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि इस अफिम को हमलगो बाहर में ले जाकर बेचते हैं। उसके पैकेट से एक VIVO कम्पनी का मोबाईल तथा 1220/रू नगद पाया को विधिवत जप्त किया तथा प्रथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर इस संबंध में सदर थाना कांड सं0-30/2026 दिनांक 15.03.2026 धारा-17 (b)/22(b)/29 NDPS Act दर्ज किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त शमशेर खलिफा उम्र 24 वर्ष पिता बदरूदीन खलिफा उर्फ बदरू खलिफा वर्तमान पता-ग्राम- मनातू बाजार पर थाना मनातू, जिला पलामू स्थायी पता- ग्राम मझिआँव कला, थाना मझिआँव, जिला गढ़वा को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता
प्राथमिकी अभियुक्त शमशेर खलिफा उम्र 24 वर्ष पिता बदरूदीन खलिफा उर्फ बदरू खलिफा वर्तमान पता-ग्राम-मनातू बाजार पर थाना मनातू, जिला पलामू स्थायी पता- ग्राम मझिआँव कला, थाना मझिआँव, जिला गढ़वा
बरामद समानो की विवरणी
- अफीम 670 ग्राम लगभग,
- एक VIVO कम्पनी का मोबाईल,
- 1220/रू नगद




