पलामू पुलिस ने किया हैदरनगर थाना क्षेत्र में मारपीट व लूटकांड का उद्भेदन

Digital Desk – United Palamu

दो अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार व लूटा गया मोबाइल बरामद

Palamu : हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकही (मुगलजान टोला) में मृत्युंजय प्रसाद के घर पर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा पिछले महीने मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में हैदरनगर थाना कांड संख्या–86/2025, दिनांक–21.11.2025, धारा–109(1)/300(6)/351(3) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कांड के त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर 17.12.2025 को ग्राम कुकही (मुगलजान टोला) निवासी नीरज कुमार से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट एवं लूटपाट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की तथा लूटा गया एक मोबाइल अपने घर में छिपाकर रखने की बात बताई। उसके निशानदेही पर उक्त मोबाइल बरामद किया गया। नीरज कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसके सहयोगी ओमप्रकाश सिंह उर्फ दीपक सिंह उर्फ दीपु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने नीरज कुमार, विक्की कुमार एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा गोली उसके घर से बरामद की गई।

अन्य अभियुक्त

इस कांड में शामिल विक्की कुमार, पिता–योगेन्द्र सिंह, साकिन–पूजा, थाना–एन.टी.पी.सी. खैरा, जिला–औरंगाबाद वर्तमान में एन.टी.पी.सी. खैरा थाना कांड संख्या–63/25, दिनांक–26.10.2025, धारा–311 बी.एन.एस. में दिनांक–02.12.2025 से न्यायिक हिरासत में है। उसे इस कांड में रिमांड पर लेकर शेष अभियुक्तों के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. नीरज कुमार, उम्र–19 वर्ष, पिता–अजय प्रसाद, पता–ग्राम कुकही (मुगलजान टोला), थाना–हैदरनगर, जिला–पलामू।
  2. ओमप्रकाश सिंह उर्फ दीपक सिंह उर्फ दीपु, उम्र–22 वर्ष, पिता–बिजेन्द्र सिंह, पता–ग्राम कुकही, थाना–हैदरनगर, जिला–पलामू।

विक्की कुमार का आपराधिक इतिहास

  1. एन.टी.पी.सी. खैरा थाना कांड संख्या–63/25, दिनांक–26.10.2025, धारा–311 बी.एन.एस.
  2. एन.टी.पी.सी. खैरा थाना कांड संख्या–51/24, दिनांक–02.09.2024, धारा–30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम।
  3. एन.टी.पी.सी. खैरा थाना कांड संख्या–94/23, दिनांक–03.11.2023, धारा–149/341/323/325/307/379/504/506/34 भा.दं.वि.
  4. एन.टी.पी.सी. खैरा थाना कांड संख्या–66/25, दिनांक–04.11.2025, धारा–126(2)/115(2)/117(2)/109(1)/325/351(2)/3(5) बी.एन.एस.
  5. रामानुजगंज थाना (जिला–बलरामपुर, छत्तीसगढ़) कांड संख्या–176/24, दिनांक–11.09.2024, धारा–309(6)/310(6)/311/312 बी.एन.एस. एवं 25/27 आर्म्स एक्ट।

बरामद/जप्त सामग्री :

  1. एक नीले रंग का रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
  2. एक नीले रंग का मोटोरोला कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन (स्क्रीन टूटा हुआ)।
  3. एक देशी कट्टा।
  4. दो जिंदा गोली।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी व कर्मी

  1. श्री एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद।
  2. श्री विनोद राम, अंचल निरीक्षक, हुसैनाबाद।
  3. पु.अ.नि. अफजल अंसारी, थाना प्रभारी, हैदरनगर।
  4. पु.अ.नि. बबलु कुमार, ओ.पी. प्रभारी, देवरी ओ.पी.।
  5. पु.अ.नि. सोनु गुप्ता, ओ.पी. प्रभारी, दंगवार ओ.पी.।
  6. पु.अ.नि. धनंजय कुमार गोप, हैदरनगर थाना।
  7. पु.अ.नि. आशीष कुमार, हैदरनगर थाना।
  8. पु.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह, हुसैनाबाद थाना।
  9. पु.अ.नि. रमन कुमार, हुसैनाबाद थाना।
  10. पु.अ.नि. सौरभ चौबे, हुसैनाबाद थाना।
  11. हैदरनगर थाना का सशस्त्र बल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का अंगरक्षक।
  12. तकनीकी शाखा, पलामू।

आगे की कार्रवाई

कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी एवं अनुसंधान जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!