पलामू पुलिस ने किया 1675 किलोग्राम जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध शराब नष्ट

Palamu : आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने हेतु पलामू पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध देसी एवं विदेशी शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

इस क्रम में दिनांक 17.03.2026 से 19.03.2026 तक व्यापक छापामारी एवं विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान

  1. छतरपुर- जावा महुआ 30 किलोग्राम
  2. पिपरा- जावा महुआ 160 किलोग्राम
  3. सतबरवा- जावा महुआ 350 किलोग्राम, देसी शराब 20 लीटर
  4. लेस्लीगंज- जावा महुआ 150 किलोग्राम, देसी शराब 10 लीटर
  5. मोहम्मदगंज- जावा महुआ 20 किलोग्राम, देसी शराब 15 लीटर
  6. पांडू- जावा महुआ 85 किलोग्राम
  7. तरहसी- जावा महुआ 50 किलोग्राम
  8. नावाजयपुर- जावा महुआ 450 किलोग्राम
  9. विश्रामपुर- जावा महुआ 150 किलोग्राम
  10. उंटारी रोड- जावा महुआ 100 किलोग्राम
  11. पाटन- जावा महुआ 130 किलोग्राम

इन क्षेत्रों के विभिन्न गांवों एवं जंगली इलाकों में अवैध महुआ जावा एवं देशी शराब के भंडारण एवं निर्माण स्थलों को चिन्हित कर नष्ट किया गया। कार्रवाई के क्रम में कुल 1675 किलोग्राम महुआ जावा एवं 45 लीटर अवैध देशी शराब को जब्त कर विधिवत विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पलामू पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!