पलामू पुलिस ने तीन रंगदारों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अतर्गत एक स्थानीय मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में हुसैनाबाद थाना प्रभारी को प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 63/26 दिनांक 19.03.2026 धारा 308(3)/308(4)/351(3) BNS के अंतर्गत कांड दर्ज कर त्वरित कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मुख्य अभियुक्त (1) रविशकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह उम्र-24 वर्ष, पिता- श्री बिनोद सिंह, पता शोबा (02) प्रिस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार मेहता, पिता कामेश्वर मेहता ग्राम लोहरपुरा, दोनो थाना हैदरनगर, जिला पलामू द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रंगदारी मांगने की साजिश रची गई थी। इस साजिश को अंजाम देने के लिए चोरी का मोबाइल फोन एव सिम कार्ड का उपयोग किया गया, ताकि पहचान छुपाई जा सके। जांच में यह भी पाया गया कि मुख्य अभियुक्त रविशंकर सिंह उर्फ छोटू सिंह के दो साथी (01) शुभम केशरी (02) अमन चैरसिया दोनो पता मकबरा रोड जपला के द्वारा हसैनाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास नशे की हालत में रहने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था। वही चोरी को मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड मुख्य अभियुक्त को उपलब्ध कराया जाता थाजिसका उपयोग रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने में किया गया था।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके घर से कांड में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड एव एक अन्य चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस कांड में शामिल एक और अनियुक्त प्रिस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार मेहता, पिता कामेश्वर मेहता ग्राम लोहरपुरा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू जो हैदरनगर थाना के दो काड़ में भी वांक्षित अभियुक्त (Wanted criminal) है कि गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तारी

(01) रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, उम्र 24 वर्ष, पिता- श्री बिनोद सिंह, पता- शोबा, थाना- हैदरनगर, जिला-पलामू ।

(2) अमन कुमार चौरसिया, उम्र-19 वर्ष, पिता-कृष्ण प्रसाद चौरसिया पत्ता-मकबरा रोड पुरानी बाजार जपला थाना हुसैनाबाद जिला पलामू ।

(3) शुभम केशरी, उम्र-20 वर्ष, पिता-अजय केशरी, पता-मकबरा रोड पुरानी बाजार जपला, थाना हुसैनाबाद जिला पलामू

जम सामानों की विवरणी

(1) रंगदारी मागने में प्रयुक्त मोबाईल तथा सिम कार्ड

(2) चोरी किये गये अन्य दो मोबाईल फोन

अभियुक्तो को अपराधिक इतिहास

(1) रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, उम्र 24 वर्ष, पिता- श्री बिनोद सिंह, पता शोबा, थाना- हैदरनगर जिला-पलामू का

अपराधिक इतिहास

(क) हुसैनाबाद महिला थाना कांड सं0-14/22, दिनांक-04.12.20222, धारा-366/376/342/504/506/34 भा०८०वि०

(02) अमन कुमार चौरसिया, उम्र-19 वर्ष, पिता-कृष्ण प्रसाद चौरसिया, पता-मकबरा रोड पुरानी बाजार

जपला, थाना हुसैनाबाद जिला पलामूका अपराधिक इतिहास

(क) हुसैनाबाद थाना काड सा0-123/20, दिनांक-22.05.20 धारा-324/34 भा०दवि०

(ख) हुसैनाबाद थाना कांड सं0-37/24 दिनाक 18.02.24 धारा-379/411/414/34 भा०द०वि०

(03) शुभम केशरी, उम्र-20 वर्ष, पिता-अजय केशरी पता-मकबरा रोड पुरानी बाजार जपला, थाना हुसैनाबाद जिला पलामू का

अपराधिक इतिहास

(क) हुसैनाबाद थाना कांड सं0-53/23, दिनाक 05.03.23 धारा 366 (ए) भा०दवि०

(ख) हुसैनाबाद थाना कांड सं0-219/23, दिनाक-29.08.23 धारा 147/149/323/341/379/504/506/34 भा०दवि०

( 04) प्रिस कुमार उर्फ प्रिस कुमार मेहता, पिता कामेश्वर मेहता ग्राम लोहरपुरा, थाना हैदरनगर जिला पलामू का अपराधिक

इतिहास

(क) हैदरनगर थाना काड सख्या-84:25, दिनाक-01.1125, धारा-352/351(3)/109/61(2)/3(5)BNS

(ख) हैदरनगर थाना कांड संख्या-159/20, दिनाक-30.12.20, धारा-392 भा०द०वि०

छापामारी दल में शामिल सदस्य ।

  • एस० आई० टी० टीम, हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस ।
  • तकनीकी शाखा पलामू

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!