पलामू में ड्रोन सर्वे के दौरान हुआ अवैध अफीम की खेती का खुलासा

Digital Desk – United Palamu

Palamu : पलामू के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मनातू थाना अंतर्गत ग्राम बेटा पत्थर, गढ़वत एवं नागद के जंगली क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा की सहायता से सघन निगरानी अभियान चलाया गया।ड्रोन सर्वेक्षण के दौरान उपरोक्त जंगली क्षेत्रों में अवैध रूप से लगी करीब 5-6 एकड़ अफीम की खेती को चिन्हित किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त खेती अवैध रूप से वन/जंगली भूमि में की जा रही थी।चिन्हित अवैध अफीम खेती को अगले दिन विधि-सम्मत तरीके से विनष्ट किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इस अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।उक्त अभियान में मनातू थाना पुलिस बल एवं संबंधित पदाधिकारी शामिल रहे। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील किया है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बता दें कि पलामू पुलिस करीब करीब हर रोज अफीम की खेती को लेकर अभियान चला रही है। इस अभियान के सार्थक परिणाम भी देखे जा रहे हैं। जिले में अभी तक करीब सैकड़ एकड़ भूमि पर से अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!