
पलामू में सनसनी, युवक-युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बखारी गांव से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। एक 20 वर्षीय युवती का फुआ के घर से गला कटा हुआ शव मिला। जबकि मृतक युवती के फुआ के बेटा बिट्टू सिंह का शव सदर थाना क्षेत्र के बखारी गांव के रेलवे ट्रैक से मिला है।

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।



