पलामू वॉरियर्स ने जीता दिशोंमगुरु शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप


Palamu : दिशोंमगुरु शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप सीजन–3 का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांच के चरम पर रहा। 15 ओवर के इस खिताबी मैच में पलामू वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड बुल को 125 रनों के लक्ष्य तक पहुँचने से रोक दिया और सीजन–3 का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान पलामू वॉरियर्स के गेंदबाजों ने कसी हुई और अनुशासित गेंदबाजी करते हुए रेड बुल की मजबूत बल्लेबाजी क्रम पर लगातार दबाव बनाए रखा। आयोजक सन्नी शुक्ला और शार्दूल विनायक के सफल आयोजन मुख्य अतिथि सहित सबों ने सराहा। दिशोमगुरु स्व शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर पलामू कप महाआयोजन की विधिवत शुरुआत की गई। इसके बाद अध्यक्ष सनी शुक्ला और शार्दुल विनायक ट्रॉफी लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाते हुए दर्शकों को पलामू कप से अवगत कराते नजर आए। इस दौरान मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आयोजन का स्वागत किया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में हर ओवर के साथ उत्साह और रोमांच बढ़ता गया, लेकिन अंत में पलामू वॉरियर्स ने सूझबूझ और जुझारूपन के दम पर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री रहे।

मिथिलेश ठाकुर ने विजेता टीम को दिया पुरस्कार राशि

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विजेता टीम पलामू वॉरियर्स को ₹51,000 की पुरस्कार राशि का चेक एवं विजेता ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पलामू में खेल और खिलाड़ियों की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच देते हैं और क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं। आयोजक सन्नी शुक्ला और शार्दूल विनायक ने आयोजन समिति के सभी साथियों को धन्यवाद दिया और वादा किया की अगले साल फिर से बेहतरीन सीजन होगा।



सनी शुक्ला एवं शार्दुल विनायक ने सभी का किया आभार व्यक्त

मौके पर अध्यक्ष सनी शुक्ला एवं शार्दुल विनायक ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य प्रायोजक जे. पी. एस बजाजके साथ-साथ साथी प्रायोजकों—आशी केयर हॉस्पिटल के अमितेश कुमार का पांडेय, मक्स टेक्नोलॉजी, हिंदुस्तान सैनिटरी, कात्यायनी हार्डवेयर, आई विन फाउंडेशन सहित सभी सहयोगी स्पॉन्सरों का धन्यवाद किया। आयोजकों ने कहा कि प्रायोजकों के सहयोग से ही पलामू में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई मिल रही है और आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे। पलामू वॉरियर्स की इस ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सफल आयोजन के साथ पलामू कप सीजन–3 ने आने वाले वर्षों में और बड़े स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की उम्मीद भी जगा दी।

मौके पर इनकी रही उपस्थिति

मौके पर झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला, पत्रकार राणा अरुण सिंह, ज्ञान निकेतन के डायरेक्टर शंकर दयाल, केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी, अमित पाण्डेय, आशुतोष लक्की, राजू शुक्ला, पिंटू शुक्ला, भीम तिवारी, प्रशांत सिंहा, मुकेश चौधरी, प्रवीण तिवारी, सहित हजारों दर्शक मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!