पलामू से 72 घरेलु एवं कॉर्शियल LPG इंडेन गैस सिलेंडर जप्त, एक अरेस्ट, मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

Palamu : शहर थाना अर्न्तगत बैरिया चौक सुदना रोड में उत्कर्ष फाईनेंस बैंक के निचे एक आवास में अजय कुमार साह उम्र 47 वर्ष पिता स्व० बदरी साव पता कुटुमु थाना पाण्डु जिला पलामू के द्वारा अवैध रूप से घरेलु एवं कॉर्शियल एलपीजी इंडेन गैस सिलेंडर का भंडारण कर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से व्यापार किया जा रहा था। जिसमें दिनांक 15.03.2026 को समय करीब 13:30 बजे गैस सिलेडर फटने से 04 (चार) व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय कुमार साह के द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य (सिलेंडर) को हटाकर छिपा दिया गया था। अजय कुमार साह के निशानदेही पर बाजार समिति स्थित शैड 26 (छबीस) घरेलु LPG इंडेन गैस सिलेंडर एवं 10 (दस) कॉर्शियल LPG इंडेन गैस सिलेंडर तथा टाटा मैक्सी वाहन में रखे सभी 36 LPG इंडेन गैस सिलेंडर को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सदर अंचल मेदिनीनगर के टंकित आवेदन के आधार पर शहर थाना कांड सं0-106/2026, दिनांक-16.03.2026, धारा-110/125 (a)/125 (b)/238/287 बी०एन०एस० एवं 7 EC Act-1955 दर्ज करते हुए अजय कुमार साह उम्र 47 वर्ष पिता स्व० बदरी साव पता कुटुमु थाना पाण्डु जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

जप्त सामान का विवरण

  1. घरेलु एवं कॉर्शियल LPG इंडेन गैस सिलेंडर- 72 पीस
  2. टाटा मैक्सी वाहन-01
  • गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एव पता
  1. अजय कुमार साह उम्र 47 वर्ष पिता स्व० बदरी साव पता कुटुमु थाना पाण्डु जिला पलामू।

छापामारी दल सदस्यो का विवरणः-

  1. पु०नि० सह थाना प्रभारी, शहर थाना, पलामू।
  2. पु०अ०नि० बालकृष्ण
  3. आ0- 1794 सुमित कुमार रवि
  4. आ0-629 संजीव कुमार मल्लीक

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!