पांकी प्रखंड के द्वारिका गांव में फूड प्वाइजनिंग से करीब 60 बच्चे बीमार
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पांकी प्रखंड के द्वारिका गांव में फूड प्वाइजनिंग से करीब 60 बच्चे बीमार हो गए। इस बात की जानकारी मिलते ही पांकी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लग गई है। करीब 30-35 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी में इलाज किया जा रहा है गांव में भी डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। सभी बच्चों को एंबुलेंस से पांकी लाया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर मेला में गोल गप्पे खाने से बच्चों की स्थिति बिगड़ी है।




