पांकी : सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी अशोक प्रसाद सोनी के पुत्र रोशन कुमार सोनी उम्र 22 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रोशन कुमार सोनी मंगलवार की रात करीब 7:00 बजे बाइक पर सवार होकर किसी काम से सगालिम बाजार गया था। बाजार से घर लौटने के क्रम में रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर एक दूसरे अज्ञात बाइक से हो गई।जिसमें बाइक से गिरकर रोशन कुमार सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल रोशन सोनी को इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने रोशन कुमार को मृत घोषित कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!