पागल कुत्ता ने महिला को काटकर किया घायल, हालत गंभीर

Palamu : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। प्रतिदिन लोग पागल कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। घर के बाहर खेलने वाले बच्चों,बुजुर्गों को कुत्ता अपना शिकार बना रहे हैं। वही बाइक पर चलने वाले लोगों को भी पागल कुत्ता दौड़कर काट रहे हैं।

इसी तरह कुत्ता काटने का एक ताजा मामला प्रकाश में आया है।चैनपुर थाना क्षेत्र के खूंटार गांव निवासी जयश्री दुबे की पत्नी अमरावती देवी उम्र 55 वर्ष को पागल कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल अमरावती देवी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर चापाकल के पास बैठकर कपड़ा धो रही थी।इसी बीच पागल कुत्ता वहां पहुंचा और उन्हें काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल महिला अमरावती देवी को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताते चले कि नगर निगम के द्वारा कुछ वर्ष पहले पागल कुत्ते को बस में करने के लिए एक अभियान चलाया गया था। परंतु वह अभियान अभी सुस्त पड़ गया है। जिसके कारण पागल कुत्ते शहर के हर जगह देखने को मिल रहे हैं।आम लोगों का कहना है कि फिर से नगर निगम के द्वारा यह अभियान चलाया जाए।ताकि पागल कुत्ते से लोगों को निजात और राहत मिल सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!