पाटन की घटना : देवर ने भाभी को पीटकर किया घायल, हालत गंभीर
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव निवासी संजय चौरसिया की पत्नी शोभा देवी उम्र 35 वर्ष को जमीन विवाद में देवर अजय पनेरी और उसके परिवार वालो ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल शोभा देवी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उन्हें अपने देवर अजय पनेरी से बहस हो गई थी। इसी बीच अजय पनेरी शोभा देवी को लाठी डंडे और लात घुसो से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद शोभा देवी के द्वारा इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल शोभा देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।



