पाटन के किशुनपुर में भीषण एक्सीडेंट, शिक्षक सहित युवक घायल, भर्ती
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में शिक्षक और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान मनातू थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी नंददेव पासवान के पुत्र पंकज कुमार उम्र 30 वर्ष और पाटन थाना क्षेत्र के खैरादोहर गांव निवासी कलीम अंसारी के पुत्र इसराफिल अंसारी के रूप में की गई है।

घटना के बारे में पंकज पासवान के परिजनों ने बताया कि पंकज पासवान शुक्रवार की सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में उनकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई जिसमें बाइक से गिरकर बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां उनका इलाज चल रहा है।वही घटना की जानकारी मिलने पर दोनों घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में इलाज करवा रहे हैं।




