पिस्तौल और गोली के साथ 8 अपराधी गिरफ्तार, पलामू पुलिस का कमाल
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने पिस्तौल, गोली, मोबाइल और काले रंग की स्कॉर्पियो के साथ 8 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार भट्ठी मोहल्ला के पास सद्दाम कुरैशी और उसके साथियों ने आनंद कुमार रवि का अपहरण करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के संदर्भ में शहर थाना कांड संख्या 116/26, दिनांक 31.03.2026 धारा 191 (2) /191(3)/190/352/109(1)/111//140(2)/62/3(5) बी०एन०एस० के अन्तर्गत दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पलामू के पुलिस कप्तान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना मिली कि सभी अपराधी एककाले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर JH01 GJ 3950) में सवार होकर जिले से बाहर भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिस्फोटा चौक के पास रेलवे अंडर पास के नजदीक चेकनाका लगाया। दिनांक 31 मार्च 2026 को करीब रात्रि 10:45 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ लिया। पकड़ाये गये व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार एवं गोली, मोबाईल एवं एक काले रंग की स्कॉर्पियो बरामद की गयी है। उक्त अभियुक्तो द्वारा पूर्व से हत्या एवं रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों का अंजाम दिया है। इस संबंध में शहर थाना काण्ड सं0- 117/26, दिनांक 01.04.2026, धारा 111/3(5) एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण
- सद्दाम कुरैशीः पिता- स्व० मासूक कुरैशी, निवासी- कसाई मोहल्ला
- छोटू चंद्रवंशीः पिता गोपाल चंद्रवंशी, निवासी- भट्ठी मोहल्ला
- सूरज चंद्रवंशीः पिता- स्व० बंसंत चंद्रवंशी, निवासी- बेलबाटीका
- रितेश चंद्रवंशी (उर्फ मामा): पिता- दिलीप राम, निवासी- पनेरी गली कुण्ड मोहल्ला
- वशीम अहमद (उर्फ बंटी कालिया): पिता- वकिल अहमद, निवासी- कसाई मोहल्ला, मुस्लिमनगर
- वशीम अकरमः पिता- गुलाम रब्बानी, निवासी- कर्बला रोड पहाड़ी मोहल्ला
- रौशन चंद्रवंशीः पिता लक्ष्मीनारायण राम, निवासी- भठ्ठी मोहल्ला
- किशु गुप्ताः पिता- रौशन गुप्ता, निवासी भठ्ठी मोहल्ला
सभी शहर थाना, जिला-पलामू
जप्त समानों का विवरणी
1 सद्दाम कुरैशी- एक देशी 9mm पिस्टल, मैगजीन में 2 जिंदा गोली (9mm) और एक रेडमी (Redmi) मोबाइल, एककाले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर JH01 GJ 3950)
वशीम अकरम एक देशी कट्टा और 2 जिंदा गोली (8mm KF)। 2
3 रौशन चंद्रवंशी- 3 जिंदा गोली (8mm KF) 1
4 रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा- 3 जिंदा गोली (9mm) 1
5 वशीम अहमद उर्फ बंटी कालिया 3 जिंदा गोली (9mm), एक ब्लैकजोन (Blackzone) मोबाइल और एक मोटोरोला (Motorola) मोबाइल।
6 सूरज चंद्रवंशी- 2 जिंदा गोली (9mm) और एक मोटोरोला (Motorola) मोबाइल।
छापामारी दल
- ज्योति लाल रजवार पु०नि० सह थाना प्रभारी, शहर थाना, पलामू ।
- चन्द्रशेखर यादवःपुलिस अवर निरीक्षक
- मंटु कुमारः टी० ओ०पी० 3 प्रभारी
- राकेश कुमार सिंह (आरक्षी नंबर 1925)
- रोहित कुमार (आरक्षी नंबर 2029)
- अनिल पासवान (आरक्षी नंबर 1822)
- अंचन राम (आरक्षी नंबर 926)
- इशरार अहमद (आरक्षी नंबर 643)
- सुर्यनाथ सिंह (आरक्षी नंबर 692)
- प्रफ्फुल सिंह (सहायक आरक्षी नंबर 126)
- जयंत दुबे (सहायक आरक्षी नंबर 196)



