पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा नप के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Ranchi  : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने गढवा कल्याणपुर स्थित आवास पर गढ़वा नगर परिषद के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में नव निर्वाचित सभी पार्षदों एवं उपाध्यक्ष को मनोनीत होने पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को बुके दे कर, शॅाल ओढ़ा कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से कदम से कदम मिलाकर गढ़वा के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही।

दौरान उपाध्यक्ष सहित सभी वार्ड पार्षदों ने पूर्व मंत्री श्री ठाकुर से गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के विकास को गति दने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। लोगों ने श्री ठाकुर से कहा कि वे चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्य अनुभव का भी लाभ गढ़वा के विकास के लिए चाहिए। साथ ही इन्होंने पूर्व मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि नगर परिषद गढ़वा अन्तर्गत कार्यो को सुचारू रूप से चलाने, इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए राशि की आवश्यकता है।

इस निमित विभाग से आवंटन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाय। इनकी बातों पर विचार करते हुए पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने इन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं पद पर रहूं या न रहूं, मेरे द्वारा जनहित का कार्य निरंतर जारी रहेगा। इसके लिए मुझे जो कदम उठाना पडेगा मैं हर संभव कदम उठाऊंगा। आपकी बातों को मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखते हुए शीध्र उनसे गढ़वा नगर परिषद के सर्वांगीण विकास के लिए कदम उठाने का अनुरोध करूंगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा का विकास कभी भी अवरुद्ध नहीं हो इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। अपनी ओर से कोई भी कमी नहीं होने देंगे।

मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद गजाला सिद्दीकी, गुलशन आरा, रेनु देवी, हिरा लाल प्रसाद गोंड, अंजु देवी, अनीता प्रसाद, बिनोद प्रसाद उर्फ करीमन, नीलम कुमारी शर्मा, बंधु राम, दीपक कुमार (मुन्ना मोबाईल), सत्यवती देवी, सौरभ सिंह, उमेश महतो, रश्मि सिंहा, रीता देवी, मीरा कुमारी, मनोज कुमार महतो, उदय कुमार कुशवाहा, सविता देवी, सुनिल कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!