
पोक्सो और जेजे एक्ट पर पदाधिकारियों को संवेदनशील और जानकार होने की जरूरत- शेष नाथ सिंह

Rahul Kumar @ united palamu
Latehar : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय लातेहार में पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, नालसा स्कीम व नये आपराधिक कानून 2023 से संबधित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला (मल्टी स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन) का आयोजन किया गया।कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन पीडीजे-सह-डालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, उपायुक्त-सह-डालसा उपाध्यक्ष उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक-सह-डालसा सदस्य कुमार गौरव, जिला जज द्वितीय सह विशेष जज पोक्सो संजय कुमार दूबे, बार एसोसिशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शहदेव, बार एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार शेष नाथ सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए कानून में निरंतर किये जा रहे बदलाव व अद्यतन नियमों की जानकारी होना आवश्यक है।इसके लिए पदाधिकारियों को कानून में हो रहे बदलाव को जानना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार कि कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। इंसान को हर उम्र में सीखना चाहिए और उसे अपने कार्यशैली में उपयोग करना चाहिए।श्री सिंह ने पोक्सो और जेजे एक्ट पर काम कर रहे पदाधिकारियों को संवेदनशील होने की सलाह दी और कहा कि पोक्सो और जेजे एक्ट के वाद के अनुसंधान में ना तो लापरवाही बरते और ना ही गलती करें, अगर किसी भी बिंदु पर मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो कोर्ट में आकर न्यायिक पदाधिकारियों से मार्गदर्शन ले सकते है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील किया कि बच्चों के मामले में सर्तक रहें और नियमों का अक्षरषः पालन करें।

अधिनियम में हाल के दिनों में हुए बदलाव पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यशाला में जिला जज द्वितीय सह विशेष जज पोक्सो संजय कुमार दूबे ने पोक्सो एक्ट, सीजेएम विक्रम आन्नद ने क्रिमिनल वादों के अनुसंधान एवं साक्ष्य संग्रह, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चैरसिया एवं जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट उत्कर्ष जैन ने जेजे एक्ट पर विशेष जानकारी देते हुए इस अधिनियम में हाल के दिनों में हुए बदलाव पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। मौके पर पुलिसिया अनुसंधान एवं उससे जुड़े चुनौतियों के बारे में बात की। डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद ने पीड़ितों के चिकित्सीय जांच एवं उससे संबंधित नियमों के बारे में बताया।इस अवसर पर एसीजेएम कुमारी जीव, लातेहार डीएसपी अरविंद कुमार, प्रभारी पीपी ओम कुमार, एपीपी संगम कुमार, डीसीपीओ रीना कुमारी, बच्चों से संबंधित सभी विभाग में स्टेक होल्डर्स जैसे जिला कल्याण विभाग के पदाधिकारीगण, प्रोबेशन ऑफ़िसर , जिला समाजिक सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी, चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर, लीगल प्रोबेशन ऑफिसर सीडब्लयूसी के सदस्य एवं रिसोर्स पर्सन, जेजेबी के सदस्य एवं रिसोर्स पर्सन, सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पीएलवी आदि उपस्थित थे।





