पोक्सो व जेजे एक्ट को लेकर डिस्ट्रिक्ट लेवल मल्टी स्टेक होल्डर कन्सल्टेंशन का किया गया आयोजन
Palamu : झालसा रांची के निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश व डालसा के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा के निर्देश पर शनिवार को पोक्सो एक्ट व जेजे एक्ट को लेकर डिस्ट्रिक्ट लेवल मल्टी स्टेक होल्डर कंसल्टेशन का आयोजन सिविल कोर्ट के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार, पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज श्वेता ढींगरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन, जेजे बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट समीरा खान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, सिविल सर्जन अनिल श्रीवास्तव, सीडब्लूसी के चेयरमैन के अलावे जिला प्रशासन के विभिन्न स्टेक होल्डर उपस्थित थे। कार्यशाला का मुख्य बिंदु पोक्सो एक्ट व जेजे एक्ट के केस में पीड़िता को न्याय दिलाना रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए केस को किस तरह बारीकी से फ्रेम किया जाना चाहिए। इसके अलावा पीड़ित को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रियाओं पर भी जोर दिया गया. इस मौके पर पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज श्वेता ढींगरा ने कहा कि पोक्सो एक्ट के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक बाधाओ व कार्य प्रणाली पर चर्चा की गई। जिससे जांच अधिकारी और स्टेक होल्डर की शंकाओं का समाधान हो सके। उन्होंने कई गुर भी बताये। उन्होंने कहा कि पोक्सो केस में विक्टिम का नाम नही डिस्क्लोज होना चाहिए। जाँच के बिभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत स्पोट पर्सन के रोल पर भी चर्चा की।कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बिभिन्न स्कूल कॉलेज में पोक्सो एक्ट से सम्बंधित जानकारी देने का भी सुझाव दिया गया। जेजे एक्ट से सम्बंधित व बच्चों के कल्याण से सम्बंधित विभिन्न प्रावधन को जमीनी स्तर पर लागू कराने हेतु चर्चा हुई।





