प्रथम चक्र की मतगणना में मेयर पद की प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी 1677 मतों से आगे

Palamu : प्रथम चक्र की मतगणना में मेयर पद की प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी 1677 मतों से आगे चल रही है प्रथम चक्र की मतगणना में मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को 3540, नम्रता त्रिपाठी को 5217 और पूनम सिंह को 3180 वोट प्राप्त हुआ। मतों की गिनती आगे भी जारी है।बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित तिथि 27 फरवरी को जी.एल.ए कॉलेज में मतगणना किया जा रहा है। आज शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू है। सभी नगर निकाय के लिये अलग-अलग टेबल व काउंटर बनाया गया है।मेदिनिगर नगर निगम की मतगणना 27 टेबल के माध्यम से 5 राउंड में पूर्ण होगी।इसी प्रकार विश्रामपुर नगर परिषद के लिये 13 टेबल के जरिये 3 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी।वहीं छतरपुर नगर पंचायत के नतीजे के लिए 12 टेबल एवं दो राउंड निर्धारित किया गया है।

इस तरह हुसैनाबाद नगर पंचायत के मतों की गणना 15 टेबल के जरिए दो राउंड में कंप्लीट किया जाएगा।वहीं हरिहरगंज नगर पंचायत के लिए 12 टेबल एवं दो राउंड निर्धारित है।मतों के गणना के लिये 90 से अधिक पर्यवेक्षक,170 से अधिक मतगणना सहायक की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!