
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान
Digital Desk – United Palamu
इथियोपिया दुनिया का 25वां देश है, जिसने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया

Adis Ababa : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा खत्म कर इथियोपिया पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ बैठक की। पीएम मोदी ने इथियोपियाई पीएम अहमद अली को अपना भाई और दोस्त बताया। इथियोपिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च पुरस्कार- द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया सम्मान दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी यह पुरस्कार पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष हैं। इथियोपिया दुनिया का 25वां देश है, जिसने मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। पीएम ने इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने पर कहा, आप सभी के बीच इथियोपिया की इस महान भूमि पर होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इथियोपिया के लोगों ने मुझे अद्भुत आत्मीयता और अपनेपन का अनुभव कराया। प्रधानमंत्री अली मुझे हवाई अड्डे पर लेने आए थे। वे मुझे फ्रेंडशिप पार्क और विज्ञान संग्रहालय लेकर गए। यहां नेतृत्व से मेरी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इससे पहले इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा,इथियोपिया की यात्रा से मुझे बहुत खुशी हुई है। यह मेरी इथियोपिया की पहली यात्रा है। लेकिन यहां कदम रखते ही मुझे एक गहरा अपनापन और आत्मीयता का अहसास हुआ। पीएम मोदी ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले पर आपकी सहानुभूति और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में आपके समर्थन के लिए हम आपके आभारी हैं। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।




