प्रमंडल स्तरीय सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में संत मरियम स्कूल के छात्रों ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

Palamu : राष्ट्रीय युवा महोत्सव (2025–26) के अवसर पर जेएस कॉलेज, मेदिनीनगर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में संत मरियम स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू उप विकास आयुक्त मो. जावेद हुसैन के द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में मोहित एंड ग्रुप ने पारंपरिक लोकगीतों की भावपूर्ण और सशक्त प्रस्तुति देकर निर्णायकों एवं उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। यह शानदार उपलब्धि विद्यालय के संगीत प्रशिक्षक श्याम किशोर पांडे के कुशल निर्देशन एवं विद्यार्थियों के सतत अभ्यास का परिणाम रही।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि लोकसंस्कृति हमारी पहचान है। लोकगीतों के माध्यम से परंपरा, संस्कार और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखना गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षक को शुभकामनाएँ दीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!