बधाई के पात्र हैं लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले वोटर : पत्रकार संजय सिंह उमेश
Palamu : पलामू जिला के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह उमेश ने कहा कि चुनाव यानी लोकतंत्र का महापर्व। इसमें आम लोगों की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। मतदान को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार करोड़ों रुपया खर्च करती है। लेकिन कुछ ऐसे भी अनगिनत नाम है जो लोकतंत्र किस महापर्व की गरिमा और इसके महत्व को भली-भांति जानते और समझते हैं और इस लोकतंत्र के महापर्व में अपने मतदान का प्रयोग कर अपने सच्चे ईमानदार और जनप्रतिनिधि का चुनाव भी करते हैं। इसमें भी पलामू कभी पीछे नहीं रहा है।

संजय सिंह उमेश ने कहा कि अभी-अभी पलामू जिला में निकाय चुनाव संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने मतदान का प्रयोग कर अपने इमानदार और सच्चे जन प्रतिनिधि का चयन किया। इनमें कई नाम है जिन्हें गिना पाना मुश्किल है। पलामू जिला के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। वे सब बधाई के पात्र हैं।




