बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा ग्राम चेतर में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 144 ग्रामीण लाभान्वित

लातेहार:बनहरदी कोयला खनन परियोजना के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चेतर एवं प्राथमिक विद्यालय चेतर के बच्चों के लिए निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।यह पहल स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।शिविर में ग्राम चेतर एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों सहित कुल 144 लाभार्थियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई।शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय जांच भी की गई।जांच उपरांत डॉक्टरों द्वारा सभी लाभार्थियों को उचित परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।इस अवसर पर एम. चंद्र सेगर, अपर महाप्रबंधक (कोयला खनन), आर. बी. सिंह, अपर महाप्रबंधक (एलए/आर एंड आर), सिद्धार्थ शंकर, अपर महाप्रबंधक (इन्फ्रा), विनेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, मनीष देवदत्त एक्का (चिकित्सा अधिकारी),कुमारी पूजा, कार्यपालक (कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व) ,शुभंकर मंडल, कार्यपालक (भूमि अधिग्रहण/पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।यह स्वास्थ्य शिविर स्थानीय समुदाय के समग्र स्वास्थ्य सुधार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति बनहरदी परियोजना की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!