
बनहरदी कोयला परियोजना में शिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन,महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
लातेहार: बनहरदी कोयला खनन परियोजना के सामाजिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शिलाई प्रशिक्षण (टेलरिंग ट्रेनिंग) कार्यक्रम का उद्घाटन स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेणु सहगल, सोमा मुखर्जी, सुस्मिता मलिक एवं समिति की अन्य सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत बारी स्थित मातेश्वरी मैरेज हॉल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बनहरदीह CMP के महाप्रबंधक एन.के. मलिक सहित परियोजना के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बैच में 20 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक बैच की अवधि दो माह निर्धारित की गई है।यह शिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम निश्चित रूप से विस्थापित परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होगा।कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने इस महिला सशक्तिकरण पहल की सराहना करते हुए बनहरदी परियोजना प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।






