बल्ला छाप पर वोट देने की अपील के साथ मनोरमा देवी ने किया जनसंपर्क
Palamu : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 से वार्ड पार्षद पद की उम्मीदवार मनोरमा देवी और उनके पति भाजपा नेता शह समाजसेवी नंदलाल प्रसाद उर्फ ठनठन ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।जनसंपर्क के क्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।मनोरमा देवी ने आश्वासन दिया कि वार्ड के समुचित विकास के लिए स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क, नाली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि चुनाव चिन्ह ‘बल्ला छाप’ क्रम संख्या 3 पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।वही उनके जनसंपर्क में साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से अधिक से अधिक मतदान कर विकास समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने की अपील की।





