
बाइक व स्कूटी की टक्कर में झामुमो अध्यक्ष घायल
हैदरनगर (पलामू)। एके सिंह कॉलेज जपला से हैदरनगर थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव निवासी अशोक कुमार सिंह बाइक व स्कूटी की टक्कर में घायल हो गये हैं। घायल अशोक कुमार सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा हैदरनगर प्रखंड इकाई के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि अपने स्कूटी से जपला ओवर ब्रिज के रास्ते घर लौटने के क्रम में उनके जा रही बाइक से टक्कर होने पर गिर पड़े। जिससे उनका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें डॉ. अनिल कुमार के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां समुचित इलाज के बाद मंगलवार की देर शाम घर भेजा गया है। इसकी सूचना मिलते उनके आवास पर शुभचिंतक प्रो. अरविन्द कुमार सिंह, प्रो. योगेन्द्र सिंह, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष पवन कुमार, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, रुपेश कुमार, सुरेन्द्र ठाकुर सहित कई लोगों ने पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति बने नियमों का अक्षरशः अनुपालन नहीं हो पा रहा है। जबकि इसके लिए लगातार विभिन्न स्तरों पर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।





