बारियातु पुलिस ने ‌निकाला फ्लैगमार्च

बारियातू:प्रखंड क्षेत्र में आगामी ईद, सरहुल पुर्व संध्या पर बारियातू पुलिस ने थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान के नेतृत्व में मुख्यालय स्थित एन एच 22 पर फुलसु मोड़ बजार टांड सहित इटके ,फुलसू व शिबला में मुख्य बजार टांड पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से इलाके में शांति व्यवस्था बरकरार रखते हुये पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुये कहा की असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है.समाजिक सौहार्द बिगड़ने वाले अनैतिक तत्वों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा. थाना प्रभारी रंजन ने कहा कि दोनों पर्व एक साथ एक ही दिन मनाया जा रहा है। आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर पर्व मनाएं।फ्लैग मार्च में एसआई अनूप कुमार,जितेंद्र कुमार,संतोष पाठक,एएसआई मिथलेश सिंह,छोटू पंडा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!