
बालुभांग के गुरुवे गांव में बज्रपात से चार पशुधन की मौत
Latehar:बारियातु प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत बालुभांग के गुरुवे गांव में बिते रात अचानक मौशम बदलने से हुई बज्रपात से चार मवेशीयो की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुरूवे निवासी मजदूर किसान बीजु गंझु पिता मुंसी गंझु का एक गाय व एक बैल तथा दिलचंद गंझु पिता मुंसी गंझु का दो बैल घर से लगभग सौ मीटर के दुरी पर मचान के पास बंधा हुआ था।अचानक मौषम बदलकर बारिष होने लगी इसी दौरान हुई बज्रपात से चारो मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना पाकर स्थानीय मुखिया केदार गंझु घटना स्थल पर पहुंचे व जायजा लिया।उन्होने पिडि़त किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि इस संवध में विभाग से बात किया गया हैं, आवश्यक प्रक्रिया पुरी कर पिडि़त किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे.वहीं पशु चिकित्सा प्रभारी शुशिला बागे ने एक हीं परिवार के चार पशुधन के मौत पर दुख जताते हुए कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पुरी कर किसानों को मुआवजा हेतु आग्रेतर कारवाई की जाएगी। इस घटना से दोनो किसानो को लगभग एक लाख रूपए का नुकसान हुआ है ,पिडि़त किसानों ने विभाग से मुआवजा की मांग की है।





