बालूमाथ में बीएलओ व पर्यवेक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

लातेहार: बुधवार को +2 उच्च विद्यालय बालूमाथ में बालूमाथ, बारियातु एवं हेरहंज प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक का एक दिवसीय उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लातेहार के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।बीएलओ एवं बीएलओ पर्यंवेक्षकों को SIR से जुड़े विभिन्न बिन्दुओ नोशनल हाउस नंबर, ASDD, मैपिंग कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया, एवं बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक की समस्याओ एवं शंकाओ का समाधान किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -उपायुक्त, लातेहार ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़कर उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक से वार्ता की एवं उनके कार्यों की सराहना करते हुए मिलकर सही कार्य करने तथा SIR के अंतर्गत नियमानुसार कार्य करने का निदेश देते हुए सभी की हौसला अफजाई की गई।मौके पर सोमा उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बालूमाथ , अमित कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी, हेरहंज अतहर रजा,मनोज कुमार,चन्दन कुमार पांडेय जिला निर्वाचन कार्यालय, लातेहार के साथ हीं बालूमाथ, बारियातु एवं हेरहंज प्रखंड के कार्यालय कर्मी,सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!