
बिजली का करंट लगने से पलामू के पत्रकार अरुण सिंह का निधन
DIJITAL DESK – UNITED PALAMU
PALAMU : पलामू स्थित छतरपुर के अनुमंडलीय पत्रकार अरुण कुमार सिंह की बिजली का करंट लगने से निधन हो गया। मंगलवार को उनके निधन की खबर से छतरपुर इलाके सहित सोशल मिडिया मे शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने बताया कि उनकी मौत घर के छत पर ही 11 हजार बिजली करंट लगने से हुई है। घर वाले ने उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण कुमार सिंह एक निर्भीक, सजग एवं जनसरोकार से जुड़े पत्रकार की पहचान रखते थे। उनका असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।निधन की सूचना मिलते ही लोग हतप्रभ रह गए। रांची प्रेस क्लब के पूर्व प्रवक्ता आरजे अरविंद उर्फ चुनमुन सहित छतरपुर के सभी पत्रकारों ने इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से छतरपुर में एक रिक्तता पैदा हो गई। वे एक निर्भीक और सजग पत्रकार थे। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।





