बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने अरुणा शंकर के लिए झोंकी ताकत, कहा : चंद्रवंशी समाज की सशक्त प्रत्याशी हैं अरुणा शंकर

मंत्री ने चंद्रवंशी समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ की बैठक, विकास और शांति के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने का किया आह्वान

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम के चुनावी रण में अब दिग्गजों की एंट्री से सियासी पारा चढ़ गया है। शुक्रवार को बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी मेदिनीनगर पहुंचे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने चंद्रवंशी समाज के वरिष्ठ नेता जुगुल किशोर चंद्रवंशी के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने समाज के लोगों को एकजुट करते हुए प्रथम महापौर सह भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर की वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अरुणा शंकर ही सबसे योग्य और अनुभवी प्रत्याशी हैं।

माडिया से बात करते हुए मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा: “अगर आप मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में स्थायी शांति और चहुंमुखी विकास चाहते हैं, तो अरुणा शंकर को चुनना अनिवार्य है। उन्होंने पिछले कार्यकाल में शहर की बुनियादी समस्याओं को समझा है और उन पर काम किया है। शहर की बागडोर एक ऐसे हाथ में होनी चाहिए जो अनुभवी हो और जिसके पास विकास का स्पष्ट विजन हो।

इस अवसर पर मंत्री के साथ चंद्रवंशी समाज के कई प्रमुख चेहरे और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से:
जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी, वरिष्ठ समाजसेवी विजय चंद्रवंशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू, आम आदमी पार्टी नेता सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार पप्पू, वार्ड नंबर 12 के प्रत्याशी अश्विनी कुमार, डॉ. गणेश, कुंदन कुमार, रंजीत कुमार, नीरज वर्मा, अनिल राम, अभिषेक राज और अमित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अरुणा शंकर के पक्ष में मंत्री के इस दौरे ने चंद्रवंशी समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश भेजने का प्रयास किया है। उपस्थित नेताओं ने भी एक सुर में कहा कि समाज का समर्थन विकास के साथ है। मंत्री प्रमोद कुमार ने जोर देकर कहा कि मेदिनीनगर की जनता अब केवल खोखले वादों पर नहीं, बल्कि धरातल पर हुए कार्यों और प्रत्याशी की छवि पर वोट करेगी, जिसमें अरुणा शंकर सभी पैमानों पर खरी उतरती हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!