
बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
लातेहार : जिले के बरवाडीह प्रखंड कार्यालय के सभागार में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण के दौरान मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लातेहार द्वारा उपस्थित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को नेशनल हाउस नंबर, ASDD तथा मैपिंग कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान इन कार्यों की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों एवं उनके सही क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से समझाया, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्यों को पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ पूरा किया जा सके।इस अवसर पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं एवं शंकाओं का भी समाधान किया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया गया।कार्यक्रम में रेशमा रेखा मिंज, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरवाडीह, अतहर रजा एवं मनोज कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय, लातेहार सहित बरवाडीह प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।





