बुकिंग के ढाई दिन में मिलेगा सिलेंडर, एलपीजी और तेल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, भारत सरकार ने दिया भरोसा

New Delhi : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच देश में एलपीजी और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर लोगों के मन में चिंता बढ़ गई है। हालांकि सरकार का कहना है कि भारत में ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। देश में तेल और गैस की सप्लाई लगातार बनी हुई है और हालात पूरी तरह कंट्रोल में हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि भारत अपनी जरूरत का कच्चा तेल करीब 40 अलग-अलग देशों से आयात करता है। इससे सप्लाई किसी एक क्षेत्र पर निर्भर नहीं रहती। भारत की कुल कच्चे तेल की खपत करीब 189 मिलियन मीट्रिक टन है और रोजाना लगभग 55 लाख बैरल तेल की जरूरत पड़ती है। अच्छी बात यह है कि हालात के बावजूद तेल की सप्लाई जारी है और हाल ही में दो कच्चे तेल के कार्गो भी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर निर्भरता कम

सुजाता शर्मा ने बताया कि भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सप्लाई के अलग-अलग रास्ते बनाए हैं। अभी करीब 70 प्रतिशत कच्चा तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अलावा अन्य मार्गों से भारत पहुंच रहा है। इससे क्षेत्रीय तनाव का असर भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर कम पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि घरेलू PNG और वाहनों में इस्तेमाल होने वाली CNG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। हालांकि वैश्विक परिस्थितियों के कारण कुछ सप्लाई पर असर पड़ा है, लेकिन देश में जरूरी सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जा रहा है।

एलपीजी सिलेंडर ढाई दिन में मिलेगा

सुजाता शर्मा ने यह भी साफ किया है कि लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। बुकिंग के बाद करीब ढाई दिन के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी दुनिया के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय जरूर है, लेकिन भारत में ऊर्जा सप्लाई की स्थिति फिलहाल स्थिर और कंट्रोल में है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!