बून पब्लिक स्कूल जपला में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu : बून पब्लिक स्कूल जपला में सभी छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल बिमला कुमारी सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत समय में भी जिन छात्र-छात्राओं ने अनुशासन के साथ अध्ययन करके अपने भविष्य का निर्माण किया। ऐसे विद्यार्थी निश्चित तौर पर सफलता के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। परीक्षाफल विद्यालय का दर्पण होता है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस दौरान सभी कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथि पत्रकार डॉ. सत्येंद्र कुमार चंदेल को विद्यालय के प्रिंसिपल बिमला कुमारी सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प है। जो छात्र-छात्राएं कठिन परिश्रम करते हैं, उन्हें निश्चित ही सफलता मिलती है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का उत्साह बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा जगी।
बिद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों के अनुशासन और मेहनत की प्रशंसा की तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




