भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने 279 मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की सूची जारी की

रांची : भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रदेश के 279 मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की अधिकृत सूची जारी की। डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के तहत प्रदेश के सभी जिलों में स्थित मंडल के अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। उन्होंने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार सभी जिलों के जिला चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों की सूची को घोषित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।उन्होंने कहा कि दो दिनों में 519 मंडलों में से 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा पार्टी की सांगठनिक दक्षता, शुचिता और पारदर्शिता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि आगामी 16 दिसंबर तक शेष मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी विधिवत पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया में मंडल अध्यक्षों की चल रही सूची को फेक और फैब्रिकेटेड बताया। कहा कि पार्टी विरोधी लोग कार्यकर्ताओं को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने रांची महानगर,रांची ग्रामीण,लातेहार,लोहरदगा,पलामू,गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां,चतरा,हजारीबाग,दुमका,रामगढ़,गिरिडीह, बोकारो,धनबाद ग्रामीण, जामताड़ा,देवघर, पाकुड़,साहेबगंज,कोडरमा जिले के घोषित मंडल अध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!